रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के सोनपुरा पंचायत के खुंटा गांव में आयोजित नव दंपति के प्रीतिभोज समारोह में 25 अप्रैल की संध्या जिला उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद एवं समृद्ध दांपत्य जीवन की कामना की।
समारोह में ग्रामीणों का उत्साह, अपनापन और पारंपरिक माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया।
इस अवसर पर डीसी अजय नाथ झा ने कहा कि ग्रामीण समाज में इस तरह के सामूहिक आयोजन आपसी प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। कहा कि नव दंपति के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे, यही मेरी शुभकामनाएं हैं। रहिवासियों के लिए यह आयोजन न सिर्फ पारिवारिक बल्कि सामाजिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण रहा। जहां पूरे गांव ने मिलकर इस खुशी के पल को साझा किया।
![]()













Leave a Reply