एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। वाम दलों में सशक्त भाकपा माले के दरभंगा में 12वें राज्य सम्मेलन की तैयारी को लेकर 25 अप्रैल को ताजपुर प्रखंड कमिटी की बैठक बाजार क्षेत्र के फलमंडी में आयोजित की गई।
बैठक में आगामी 16 से 18 मई को दरभंगा जिला के हद में लहेरियासराय स्थित प्रेक्षागृह में होने वाले राज्य सम्मेलन को सफल बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने की।
बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि राज्य सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए गांव-गांव अभियान चलाया जाएगा। कहा गया कि कार्यकर्ताओं की टीम बनाई जाएगी तथा राज्य सम्मेलन में अधिकाधिक प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए सर्वसम्मति से जनता बैठक करने, प्रचार-प्रसार, पोस्टर-बैनर, जनसंपर्क, दीवार लेखन तथा आर्थिक सहयोग जुटाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में तय किया गया कि ताजपुर नगर परिषद एवं प्रखंड क्षेत्र में सम्मेलन के मुद्दों को लेकर जनसभाएं आयोजित की जाएंगी। मौके पर प्रखंड सचिव सिंह ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि अधिकार और जनहित के सवालों को लेकर राज्य सम्मेलन महत्वपूर्ण होगा, इसलिए उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
बैठक में आसिफ होदा, ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, मो. एजाज, मो. कयूम, जीतेंद्र सहनी, मो. शाद, मो. अबुबकर, सूरज कुमार, बिरजू कुमार, मो. शकील, वसाम तौहीदी समेत अन्य कई स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने सम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन किया गया।
![]()













Leave a Reply