Advertisement

गलत कामों को करने वाले पर रोक लगा रही है पुलिस-बालेश्वर उरांव

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में बड़ाजामदा ओपी प्रभारी बालेश्वर उरांव ने 25 अप्रैल को साक्षात्कार में बताया कि क्षेत्र में पुलिसिया सक्रियता पूरी तत्परता से बढ़ा दी गई है।

उन्होंने कहा कि पुलिस अवैध सामग्री की गाड़ियों की धर-पकड़ कर रही है तथा क्षेत्र को पूरी तरह से चाक चौबंद होकर पुलिस गलत कामों को करने वाले पर रोक लगा रही है। उन्होंने इस बात का खंडन किया कि क्षेत्र में लौह अयस्क (आयरन ओर) का कुछ तथाकथित द्वारा अवैध रूप से किया जा रहा है।

ओपी प्रभारी के अनुसार ओपी क्षेत्र में माफियाओं पर पूरी तरह से नकेल कसी जा रही है। क्षेत्र के कांडेनाला जैसे पहाड़ी स्थानों में लौह अयस्क से जुडे अवैध धंधेबाजो की पूरी तरह से धर पकड़ की जा रही है। कहा कि ओपी क्षेत्र के नोवामुंडी बस्ती, बड़ा बालजोड़ी, परम बालजोड़ी, मेरालगाड़ा, मुंडासाई, सोसोपी, टंकुरा, राइका समेत पी के जैन माइंस,
गांवगु, दिरीबुरु, खासजामदा, मोनेट माइंस के निकट, खिरवाल माइंस क्षेत्र में पुलिसिया निगरानी चाक चौबंद कर धर पकड़ की जा रही है तथा पूरी तरीके से लौह अयस्क का अवैध परिचालन बड़ा जामदा एवं आसपास के क्षेत्र में बंद है।

उन्होंने कहा कि लौह अयस्क चोरी करने वाले अवैध धंधेबाजो के विरुद्ध सक्रियता बढ़ाते हुए कार्यवाही की जा रही है। कहा कि क्षेत्र के आसपास किसी भी स्थान में अवैध खनन नहीं की जा रही है तथा इसमें लिप्त माफिया तत्वों पर कार्यवाही की प्रक्रिया की जा रही है। कहा कि ऐसे धंधेबाजो के ऊपर
एफआईआर दर्ज किया जाएगा। कहा कि क्षेत्र के अनेकों बंद पड़ी खदानों में सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद कर दी गई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *