Advertisement

कार्मेल स्कूल में एएसआईएससी ज़ोनल शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। कार्मेल स्कूल बोकारो थर्मल द्वारा एएसआईएससी ज़ोनल शतरंज प्रतियोगिता 2026 का आयोजन 25 अप्रैल को विद्यालय परिसर में किया गया। इस प्रतियोगिता में कई विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

जानकारी के अनुसार आयोजित शतरंज प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गो विशेषकर अंडर-14 वर्ग में खिलाड़ियों ने एकाग्रता, रणनीति और खेल भावना का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। यह आयोजन विद्यालय की प्राचार्या एम. डेलिया एसी एवं प्रबंधक एम. इननेट एसी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। विद्यालय के प्राचार्या एवं आयोजन समिति ने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की और उन्हें भविष्य में भी अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विजेताओं को प्रमाण-पत्र एवं सम्मान प्रदान किया गया। ओवरऑल चैंपियनशिप सीएमआरआई कार्मेल स्कूल धनबाद एवं रनर अप का स्थान कार्मेल स्कूल बोकारो थर्मल को मिला। जानकारी देते हुए मुख्य आर्बिटर बिनोद कुमार साव ने कहा कि यह प्रतियोगिता न केवल स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देती है, बल्कि विद्यार्थियों में तार्किक सोच, निर्णय लेने की क्षमता और खेल भावना का भी विकास करती है। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मी चंद एवं बबीता सोनी जबकि धन्यवाद ज्ञापन अंकुश ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुशांतो, आश्रिता, शिबू, तारीक, सुरेश, अर्जुन, धनंजय, जितेंद्र, नागेश्वर, प्रशांत आदि शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *