Advertisement

एआईएसएफ व् एआईवाईएफ का 10 अगस्त को झारखंड बंद का ऐलान

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) एवं ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन (एआईवाईएफ) ने आगामी 10 अगस्त को झारखंड बंद का आह्वान किया है। यह बंद झारखंड के छात्र-युवाओं के भविष्य से जुड़े विभिन्न सवालों और विशेष रूप से 14वीं जेपीएससी परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर किया जा रहा है।

एआईएसएफ के झारखंड प्रदेश सह सचिव अफजल दुर्रानी ने 8 अगस्त को एक बयान जारी कर कहा कि 14वीं जेपीएससी परीक्षा को लेकर छात्रों और अभ्यर्थियों में भारी आक्रोश है। कहा कि जेपीएससी की परीक्षाओं में लगातार विवाद और अनियमितताओं के कारण झारखंड के लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। सरकार को छात्रों की आवाज सुनते हुए तत्काल 14वीं जेपीएससी को रद्द करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आगामी 10 अगस्त का झारखंड बंद छात्रों और युवाओं के अधिकारों की लोकतांत्रिक लड़ाई है। सरकार अगर समय रहते छात्रों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। इस अवसर पर जानकारी देते हुए एआईएसएफ के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु कुमार सिंह तथा प्रदेश सह सचिव एवं रांची जिलाध्यक्ष एहतेशाम परवीन ने कहा कि एआईएसएफ व् एआईवाईएफ की प्रमुख मांगो में 14वीं जेपीएससी परीक्षा तत्काल रद्द करने, जेपीएससी एवं जेएसएससी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने, सभी लंबित बैकलॉग नियुक्तियां अविलंब पूरी करने, क्लस्टर सिस्टम वापस लेने, ई-कल्याण छात्रवृत्ति की लंबित राशि का अविलंब भुगतान करने तथा परीक्षा प्रक्रिया में अनियमितता के लिए जिम्मेदार अधिकारियों व् कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई करना शामिल है।

उपरोक्त ने कहा कि एआईएसएफ ने झारखंड के छात्रों, युवाओं, अभिभावकों, शिक्षकों एवं आम रहिवासियों से 10 अगस्त के झारखंड बंद को सफल बनाने की अपील की है, ताकि सरकार के कार्य पद्धति में पारदर्शिता आये।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *