फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में जरीडीह थाना क्षेत्र के जैनामोड़, बहादुरपुर, तुपकाडीह जैसे भीड़भरी जगहों पर सख्ती के साथ चेकिंग अभियान चलाया गया। 16 मई से राज्य में लागु लॉकडाउन के पहले दिन दोपहर 2 बजे के बाद सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।
अभियान का सख्ती से जरीडीह प्रखंड पंचायत प्रभारी (जे एस एस) मोहन लाल ठाकुर, जरीडीह थाना के अवर निरीक्षक कमलेश शर्मा, सहयोगी अजय भगत, बुद्धु कमार, कमलदार जेठाराम ने नेतृत्व किया।
इस अवसर पर जरीडीह के थाना प्रभारी विनय कुमार (Vinay kumar) ने कहा कि कोरोना महामारी को देखते हुए बंगाल सीमा से आने वाले लोगों को कोविड 19 की जांच के लिए स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ ही पुलिस पीकेट को गायछंदा, तीरो मोड़, आराजू चौक में लगाया गया है, ताकि कोरोना महामारी को लेकर जरीडीह थाना क्षेत्र में प्रवेश नहीं कर सके। उन्होंने बताया कि पॉजीटीव व्यक्ति को 7 दिन के लिए कोरोनटाईन में रहना होगा। थाना प्रभारी ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के समय बिना किसी काम के अनावश्यक रूप से सड़कों पर नहीं निकले। पकड़े जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई किया जायेगा।
![]()












Leave a Reply