धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। हजारीबाग जिला (Hazaribag district) के हद में विष्णुगढ़ बाजार टांड स्थित चेडरा में सातराहू पर्व का आयोजन किया गया। यह पुजा बीते 17 अप्रैल के रात्रि में प्रारंभ किया गया।
ज्ञात हो कि परंपरा के अनुसार झारखंड में यह पूजा विधिवत तौर पर मनाई जाती है। इस पूजा में यहां भगत सरजू पासवान ने तलवार पर खडा होकर खेलते हैं। आग के अलाव मैं नंगे पाव चलते है। खौलते हुए दूध में हाथ डालकर सिक्का निकालते हैं। यह पूजा परंपरा 500 वर्षों से चली आ रही है।

यहां इस पूजा का संचालक स्थानीय रहिवासी रामकिसुन पासवान, सन्नी पासवान सहित पासवान समाज के द्वारा की गई। पूजा समाज में मुख्य रूप से अध्यक्ष राजेंद्र पासवान, सचिव बंटी पासवान, कोषाध्यक्ष किशोर पासवान, उपाध्यक्ष अर्जुन पासवान, एससी मोर्चा के अध्यक्ष महेंद्र राम, फुल इरिया, छोटन पासवान, प्रवीण, राजेन्द्र, मनोज, मन्नू सहित सैकड़ो भक्तगण उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply