एयरपोर्ट से जुड़े शेष बचे कार्यो को जल्द करें पूर्ण-उपायुक्त
एस. पी. सक्सेना/देवघर (झारखंड)। देवघर जिला उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में 19 अप्रैल को एयरपोर्ट एप्रोच रोड लेबलिंग करने, वीआईपी चौक से टॉवर चौक ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के अलावा बढ़ती गर्मी के मद्देनजर पेयजल व्यवस्था को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।
इस दौरान उपायुक्त (Deputy Commissioner) ने एयरपोर्ट एप्रोच रोड व एयरपोर्ट परिसर के अंदर सी-1 सी-2 सड़क लेबलिंग के चल रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित विभाग के कार्यपालक अभियंता व एयरपोर्ट ऑथोरिटी के अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए जल्द से जल्द कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया।
बैठक के दौरान बढ़ती गर्मी के मदेनजर उपायुक्त भजंत्री ने पेयजल आपूर्ति से संबंधित विषयों पर चर्चा करते हुए संबंधित कार्यपालक अभियंता को कहा कि चापाकल मरम्मति कार्यों के अलावा जिले में जल आपूर्ति की संकट उत्पन्न न हो, इसके लिए आवश्यक है कि आपसी समन्वय के साथ संबंधित विभाग के अधिकारी एक्टिव होकर कार्य करें, ताकि जिलावासियों को पेयजलापूर्ति को लेकर किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
उन्होंने कहा कि पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल देवघर अन्तर्गत जिले में पेयजल आपूर्ति हेतु प्राप्त राशि का उचित ढंग से व्यय किया जाय। यह सुनिश्चित किया जाय कि किसी भी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की समस्या उत्पन्न न हो।
उपायुक्त ने जिला स्तर से जारी विभिन्न कनीय अभियंता एवं सहायक अभियंता के मोबाईल नंबरों को एक्टिव रखने का निर्देश दिया, ताकि सभी प्रखंडो में शुद्ध पेयजल की लगातार आपूर्ति की जा सके।
वहीं उपायुक्त ने संबंधित कार्यपालक अभियंता को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में प्रखंडवार नोडल पदाधिकारियों का मोबाईल नंबर बंद नहीं होना चाहिए। फिर भी यदि किसी नोडल पदाधिकारी का मोबाईल नंबर बंद पाया जाता है, तो उनके विरूद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
बैठक (Meeting) के दौरान उपायुक्त ने वीआईपी चौक से टॉवर चौक तक लगने वाले जाम को लेकर संबंधित अधिकारियों को कड़े शब्दों में कहा कि ट्रैफिक (Traffic) व्यवस्था को सुदृढ़ व व्यवस्थित करना अपनी-अपनी प्राथमिकताओं में शुमार कर लें, ताकि राहगीरों को जाम की समस्या से निजात मिले। उन्होंने टॉवर चौक समीप लगाये गये अस्थायी बैरिकेड को स्थायी करने का निर्देश दिया।
इस दौरान जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी रवि कुमार, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल देवघर, कार्यपालक अभियंता राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल देवघर, डीसी सेल के प्रतिनियुक्त अधिकारी चिन्मय पाटिल, अमृता सिंह, देवांजली के अलावा संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply