Advertisement

करगली रेस्ट हाउस कॉलोनी के माता जागरण में झूमे श्रद्धालु

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। चैती छठ एवम रामनवमी पर्व के उपलक्ष्य पर बोकारो जिला के हद में महावीर क्लब रेस्ट हाउस कॉलोनी करगली गेट द्वारा बीते 17 अप्रैल की रात्रि भव्य माता जागरण कराया गया। ज्योत वार्ड पार्षद रश्मि सिंह, आयोजक अजय कुमार रवानी, कांग्रेस नेता मिंटू सिंह, चीकू सिंह, भोलू यादव, गुड्डू हरि, देवेंद्र ठाकुर आदि ने लाया।

कई वर्षो से यहाँ माता जागरण का आयोजन किया जाता है। माँ के इस दरबार में जय हो जागरण ग्रुप में हाजरी लगाने के लिए धनबाद की प्रिटी ठाकुर, बोकारो की स्वेता सिंह, धनबाद के बब्लू बवाली, मुन्ना, फुसरो के जुगनू ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर श्रोताओं को खूब झुमाया।

भजन गायक और गायिकाओ ने तुम्हे प्रथम पुकारू आज गजानन्द आ जायो…, धोवत-धोवत तोहरी मन्दिरवा …, स्वागतम मईया तेरा स्वागतम मईया…, गणपति आयो बाबा रिद्धि सिद्धि लायो, गजानन्द आयो रिद्धि सिद्धि लायो…, माई तोहरी चुंदरी बा लाल लाल रे बघवा चलेली कमाल चाल रे…, जोड़े जोड़े सुपवा तोरे चढ़इबो ना …, आदि।

लेके पूजा के थाली ज्योत मन की जलाली तेरी आरती उतारू भोली माँ…, मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है करते हो तुम कन्हैया मेरा नाम हो रहा है…, श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम लोग करे मीरा को युही बदनाम सहित अनेको भजन प्रस्तुत किए। साथ ही रांची से आये संजय के द्वारा एक से बढ़कर एक झाँकी प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में महावीर क्लब के जीतू रवानी, राजा रवानी, विक्की यादव, सतीश यादव, भोलू यादव, सुखदेव यादव, दीपक यादव, राजू चौरसिया, दिनेश नायडू, ललित नायडू, धीरज कुमार मिश्रा, देव कुमार, मदन बर्नवाल, शैलेश तिवारी, रंजन चौरसिया, चंदन कुमार, विकास सिंह, बिट्टू, जमील सिद्दकी आदि का योगदान रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *