Advertisement

रोहन रॉक स्टार ने अंजली एकादश को रोमांचक मैच में एक रन से हराया

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में तेनुघाट स्थित गोल्डन जुबली मैदान (Golden Jubilee Ground) में आयोजित प्रीमियर लीग मैच में 18 अप्रैल को हुए रोमांचक मैच में रोहन रॉक स्टार ने अंजली एकादश को एक रन से हराया। मैच में हरफनमौला खिलाड़ी मो. इकबाल को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।

जानकारी के अनुसार रोहन रॉक स्टार की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए मो. इकबाल के 9 गेंदों में 6 चौके और एक छक्के की मदद से ताबड़तोड़ 30 रन के बदौलत निर्धारित 10 ओवर में 84 रन बनाए। जवाबी पारी खेलते हुए अंजली एकादश की टीम गोलू कुमार के 33 रनों के बावजूद 83 रन ही बना सकी।

रोहन रॉक स्टार के मो. इकबाल (Md Iqbal) ने तीन विकेट हासिल किया। मैच में हरफनमौला खिलाड़ी मो. इकबाल को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। मैच में अंपायर की भूमिका मोंटी कटरियार एवं मुकेश कुमार, स्कोरर की भूमिका विक्की यादव ने निभाई। जानकारी के मुताबिक 18 अप्रैल को तूफान चैम्प और आर एस एकादश के बीच मैच खेला जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *