Advertisement

युवा लोजपा (आर) ने किया संगठन विस्तार

संतोष कुमार/वैशाली (बिहार)। युवा लोजपा (आर) की 18 अप्रैल को वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर के डाक बंगला में हुई एक महत्वपूर्ण बैठक (Meeting) में युवा प्रदेश महासचिव पवन राज और पार्टी नेता निशांत केशव की मौजूदगी में राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा निर्देशित कार्यक्रम (Program) के तहत संगठन का विस्तार किया गया। जिसमें रंजीत रंजन उर्फ सोनू सूद को पार्टी का युवा प्रदेश सचिव बनाया गया।

पार्टी विस्तार के क्रम में पातेपुर निवासी निशांत केशव को वैशाली जिला सचिव, इस्माईलपुर निवासी टिंकू कुमार को जिला उपाध्यक्ष और थाना चौक निवासी सुधीर सिंह को जिला प्रवक्ता मनोनित किया गया।

इस संबंध में पार्टी पदाधिकारी पवन राज ने बताया कि पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के निर्देशित कार्यक्रम के तहत 18 अप्रैल को संगठन का विस्तार किया गया है। मौके पर मौजूद सभी वरीय पदाधिकारियों ने मनोनित सभी नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर युवा लोजपा (आर) के जिलाध्यक्ष उज्ज्वल कन्हैया भी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर से केंद्रीय अध्यक्ष लोजपा (आर) चिराग पासवान का हाथ मजबूत करने की बात कही। साथ में मनोनयन पर हर्ष भी जताया।

पार्टी के नेता अजय मालाकार ने जानकारी देते हुए कहा कि चिराग पासवान भी सराय के पौंडा मदन सिंह पंचायत में रविंद्र पासवान पार्टी पदाधिकारी सह कार्यकर्ता के पिता के देहांत के बाद आयोजित श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इस अवसर पर यहां डाक बंगला में संगठन का विस्तार भी हुआ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *