Advertisement

केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस का पार्टी जनों ने किया स्वागत

प्रहरी संवाददाता/वैशाली (बिहार)। केंद्रीय मंत्री सह लोजपा नेता पशुपति कुमार पारस का उनके पार्टी जनों ने वैशाली जिला (Vaishali district) मुख्यालय हाजीपुर के अंजनपीर चौक पर 18 अप्रैल को स्वागत किया।

केंद्रीय मंत्री पारस वैशाली जिला के हद में सराय क्षेत्र के पौंडा मदन सिंह पंचायत में एक श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। स्वागत जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में हुआ।

इस अवसर पर बेहद उत्साहित लोजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री का फूल मालाओं से स्वागत किया। मालूम हो कि केंद्रीय मंत्री वहां अपने एक पार्टी पदाधिकारी रविंद्र पासवान के पिता के देहावसान के बाद आयोजित श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हाजीपुर होकर जा रहे थे।

स्वागत कर्ताओं में पार्टी पदाधिकारी कामेश्वर सिंह, शिवनाथ पासवान, बबलू पासवान, संजय सिंह प्रतिज्ञा, विवेक भारती और प्रमोद पासवान सहित अन्य कई प्रमुख पार्टीजन मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *