Advertisement

धूम – धाम से मनाई गई सम्राट अशोक की 2,321वीं जयंती

 समाज को जोड़ने में सच्चिदानंद सिन्हा की भूमिका अहम

प्रहरी संवाददाता/मुंबई। अहिंसा के प्रनेता चक्रवर्ती सम्राट अशोक कि 2,321वीं जयंती कुशवाहा मौर्य माली सैनी प्रगतिशील फाउंडेशन (के एम एम एस पी एफ) द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

नवी मुंबई के ऐरोली स्थित सावता माली हॉल (Savata Mali Hall)  में संपन्न हुए जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मनोज कृष्णा, अति विशिष्ट अतिथि डॉ. बिना कुमारी और संगठन के अध्यक्ष प्रशांत कुमार सिन्हा मौजूद थे। जयंती समारोह का आगाज राष्ट्रीय गान व दीप प्रज्वलित कर किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार जयंती समारोह में फाउंडेशन के सचिव सच्चिदानंद सिन्हा ने कहा कि चक्रवर्ती सम्राट अशोक हमारे पूर्वज हैं। उन्होंने दावा किया कि 2,321वीं से लेकर आज तक उनके जैसा महान राजा पैदा नही हुआ।

सम्राट अशोक ने अपने समय मे शिक्षा के क्षेत्र में बड़े विश्व विद्यालय बनवाया जैसे तक्षशिला विश्व विद्यालय, नालंदा विश्व विद्यालय की स्थापना कराया।

सड़क बनवाये जगह जगह कुआं खुदवाये। अशोक सम्राट कुशवाहा मौर्य समाज के पूर्वज है। इस अवसर पर फाउंडेशन (Foundation) के मुख्य अतिथि मनोज कृष्णा (प्रिंसिपल आयुक्त कस्टम दिल्ली), अति विशिष्ट अतिथि डॉ. बिना कुमारी (सी एम एस रेलवे हॉस्पिटल भायखला मुंबई) डॉ. एल एन सिंह (Dr LN Singh) ने अपने – अपने विचार रखे।

इस समारोह में स्कॉलर छात्रों (Scholar Students) व समाज के लिए योगदान करने वालों को फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रशांत कुमार सिन्हा और डॉ. कुमार राजीव, लालमोहन सिंह, सुनील दत्त के हाथों पुष्प गुच्छ व मेडल देकर सम्मानित किया गया। इतना ही नहीं सिन्हा ने कहा कि समाज एव देश उनके बताए हुआ रास्ते पर चलेगा।

इस मौके पर हल्दी कुम कुम में सैकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लिया। जयंती समारोह को सफल बनने में रामप्रवेश सिंह, एस पी सिंह सूर्य प्रकाश, अभिषेक कुमार, सुशील सिंह, अवधेश सिंह, नलिन मौर्य, ए के मौर्य, सुनील दत्त, अमितोष कुमार, गंगेश कुमार, रंगलाल सिंह, मोनिका सिन्हा, माधुरी दत्त, बिना सिंह आदि ने अहम भूमिका निभाई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *