Advertisement

सारुकुदर में अंबेडकर जयंती का आयोजन

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड (Vishnugarh Block) के हद में सारुकुदर के अम्बेडकर बस्ती में 14 अप्रैल को संविधान निर्माता, नारी मुक्तिदाता, शोषितों-पीड़ितों के मसीहा, ज्ञान के प्रतीक, भारत रत्न परम पूज्य, बोधिसत्व बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर की 131वीं जन्म जयंती मनाया गया। जिसमे बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प माल्यार्पण कर नमन किया गया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम (Organized events) में उपस्थित गुलाब राम ने रहिवासियों को संबोधित करते हुए बाबा साहेब के बताए हुए राहों पर चलने के लिए प्रेरित किए।

उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के जो तीन मंत्र है, शिक्षित बनो, संघर्ष करो और संगठित रहो के बारे में विस्तार से बताए। उपस्थित महेंद्र राम, दुलारचंद राम, राजेश राम ने बाबा साहेब के बताए गए विचार को रखा और मौके पर उपस्थित बालेश्वर राम, लोकन राम, बाबूलाल राम, बासुदेव राम, बिकु राम, मनोज राम, खेमन राम, गणेश राम, आदि।

रूपलाल राम, बिक्की राम, डेगलाल राम, टेकलाल राम, घुजन राम, मिथलेश राम, रवि राम, हीरालाल राम, सुरेंद्र राम, अजय राम, दिलीप राम, नीरो राम, बिमला देवी, सीता देवी, मीना देवी, सुंदरी देवी, जिरवा देवी, मुलिया देवी, रुकवा देवी, गुड़िया देवी इत्यादि ने बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *