एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। यूनाईटेड कोल वर्कर्स यूनियन (यूसीडबल्यूयू) का 12वाँ सम्मेलन 14 अप्रैल को सीसीएल एनके एरिया (CCL NK Area) के डकरा में प्रारंभ किया गया।
डॉ दिवसीय (14-15 अप्रैल) को आयोजित सम्मेलन एनके क्षेत्र के के के करण हाल में युनाइटेड कोल वर्कर्स युनियन का केन्द्रीय सम्मेलन में सर्वप्रथम अध्यक्ष मंडली का चयन किया गया। अध्यक्ष मंडली में कॉमरेड रमेंद्र कुमार, कॉ चंद्रशेखर झा, कॉ शत्रुघ्न महतो, कॉ राम स्वरुप, कॉ विनोद झा एवं कॉ कन्हैया सिंह शामिल थे।
सर्वप्रथम युनियन का झंडोतोलन एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष कॉ रमेंद्र कुमार ने किया। झंडोतोलन के बाद शहीद वेदी पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही डकरा स्थित अम्बेडकर चौक मे डॉ अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर शोक प्रस्ताव कॉ कन्हैया सिंह ने रखा। शहीद वेदी पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए एक मिनट का मौन धारण किया गया।

सत्र का उद्घघाटन कॉ पीके गांगुली ने किया। उन्होंने देश के अंदर मोदी सरकार द्वारा लाये गये मजदूर विरोधी नीतियों की चर्चा किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान केंद्र की मोदी सरकार किसान विरोधी नीति लाकर उनके अधिकारो को छीनने का काम किया है।
कोयला यूनियन मार्ग दर्शक यूनियन का काम करती है। कोयला यूनियन प्रेरणा श्रोत का यूनियन है। इस अवसर पर यूनियन के महासचिव द्वारा प्रतिवेदन पेश किया गया। जिस पर 15 अप्रैल को बहस होना है। उक्त जानकारी गणेश प्रसाद महतो ने दी।
![]()












Leave a Reply