Advertisement

बिजली संकट समाधान को लेकर फुसरो के व्यवसायियों ने विधायक से की भेंट

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में फुसरो बाजार की बदहाल बिजली आपूर्ति की सुधार को लेकर 12 अप्रैल को फुसरो के व्यवसायी बेरमो प्रखंड 20 सूत्री उपाध्यक्ष कृष्ण चांडक के नेतृत्व में बेरमो विधायक अनूप सिंह से उनके ढोरी स्थित आवास पर भेंट की। व्यवसायियों ने विधायक से शहर में बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की।

प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष चांडक ने विधायक (MLA) को बताया कि फुसरो में मात्र 6 घंटे ही आपूर्ति की जा रही है। भीषण गर्मी से लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। रात भर लोग सो नही पा रहे हैं। दुकानदारों का व्यापार करना मुश्किल हो गया है।

विधायक ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों से बात कर फुसरो की बिजली आपूर्ति को सुधारने की बात कही। साथ ही उन्होंने बताया कि जल्द ही जैनामोड़ का नया पावरग्रिड चालू हो जाएगा, जिससे रहिवासियों को बहुत राहत मिलेगी।

समाजसेवी विजय सिंह (Vijay Singh) ने कहा कि फुसरो सब-स्टेशन में उपस्थित कर्मचारियों के द्वारा यह बताया जा रहा है कि डिवीसी 16 से 18 घंटे की आपूर्ति दे रहा है, जबकि फुसरो में सिर्फ 4 से 5 घंटे ही आपूर्ति हो रही है। यह भी जांच का विषय है। इस अवसर पर गाजेश टोलिया, घनश्याम प्रसाद, बिनोद चौरसिया सहित दर्जनों व्यवसायी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *