Advertisement

डॉ. पाटिल की जगह डॉ. देसाई ने संभाली कमान

मुशताक खान/मुंबई। मनपा परिमंडल पांच के एम पश्चिम विभाग के मुख्य आरोग्य अधिकारी (एमओएच ) डॉ. भूपेंद्र पाटिल (Dr Bhupendra Patil) का तबादला एफ दक्षिण वार्ड में बतौर एमओ (परिवार कल्याण) के रूप में कर दिया गया है।

फिलहाल उनकी जगह पर डॉ. पूजा देसाई ने एमओएच मेगावाट (MOH MW) का पदभार संभाला लिया है। डॉ. भूपेंद्र पाटिल के तबादले से विभागीय अधिकारियों (Department officers) व कर्मचारियों ने अफसोस जताया है। वहीं डॉ. पूजा देसाई के पदभार संभालने पर विभागीय कर्मचारियों ने बधाई दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ. भूपेंद्र पाटिल पिछले 5 वर्षों से मनपा के एम पश्चिम विभाग में एमओएच मेगावाट के रूप में कार्यरत थे। इन पांच वर्षों में डॉ. भूपेंद्र पाटिल यहां के लोगों के लिए काफी सहयोगी साबित हुए। उनके कुशल कार्यों की वजह से विभागीय सदस्यों व स्थानीय लोगों का प्यार और समर्थन मिला।

उन्होंने कोविड काल में महामारी के दौरान अपने वार्ड के आलावा चेंबूर में प्रभावी ढंग से काम किया है। डॉ. भूपेंद्र पाटिल मिडिया (Media) के सदस्यों से हमेशा रूबरू हुवा करते थे। उन्होंने यहां के लोगों की बहुत सहायता भी की है।

अब उनकी जगह डॉ. पूजा देसाई (Dr Pooja Desai) ने एमओएच मेगावाट का पदभार संभाला लिया है। डॉ. पूजा देसाई से भी विभागीय कर्मचारियों व स्थानीय नागरिकों को काफी उम्मीदें हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *