प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। आम आदमी पार्टी झारखंड के त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएगी। अधिक से अधिक सीटों पर प्रत्याशियों को समर्थन दिया जाएगा। इसके लिए जिला स्तर पर टीम गठन किया जा रहा है। उक्त बातें आप के झारखंड प्रदेश संयोजक देवनाथ सिंह ने 11 अप्रैल को कही।
प्रदेश संयोजक सिंह बोकारो शहर (Bokaro City) के सेक्टर तीन स्थित इग्नू सेंटर में बोकारो जिला की बैठक में अपनी बात रख रहे थे। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार (Government) बनने के बाद पूरे देश सहित झारखंड में भी पार्टी के प्रति लोगों का रुझान बढा है।
प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र नाथ चौबे ने कहा कि बोकारो जिला (Bokaro district) के चुनिंदा सीटों पर ध्यान देना चाहिए और उम्मीदवारों को जिताना चाहिए। प्रदेश मीडिया सह प्रभारी कुमार राकेश ने कहा कि पंचायत चुनाव में अधिक से अधिक भागीदारी से संगठन मजबूत होगा। श्रमिक विकास संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रामनाथ सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव आम आदमी पार्टी को पूरे झारखंड में मजबूत होने का मौका दे रहा है।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला संयोजक अखिल महतो ने कहा कि पंचायत चुनाव में बोकारो जिला में आम आदमी पार्टी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के लिए तैयारी कर रही है। इस मौके पर बोकारो जिला में पंचायत चुनाव के लिए सात सदस्यीय संचालन समिति का गठन किया गया।
इसमें एसवीएस (SVS) के प्रदेश अध्यक्ष रामनाथ सिंह, आप प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र नाथ चौबे, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी कुमार राकेश, जिला संयोजक अखिल महतो, गोमियां विधानसभा प्रभारी धर्मेंद्र शर्मा, बोकारो विधानसभा प्रभारी उत्तम सिंह चौधरी और एसवीएस के प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र मिश्रा को शामिल किया गया।
मौके पर भाष्कर सुमन, जुनैद रहमान, कृष्ण किशोर, मदन गुप्ता, अशोक कुमार, रीतेश कुमार, अयूब अंसारी, लहबाद महतो सहित अन्य उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply