Advertisement

सिरिस्ता का झोपड़ी अचानक गिरने से बाल-बाल बचे अधिवक्ता

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में तेनुघाट के अधिवक्ता तेजू करमाली की व्यवहार न्यायालय सिरिस्ता में बैठने वाली झोपड़ी बीते 15 जून की शाम गिर गई। जिससे उसमें बैठे अधिवक्ता करमाली, चंदू विश्वकर्मा एवं अनिल कुमार राजू बाल बाल बचे।
बताते चलें कि लगातार हो रही बारिश के कारण तेजू करमाली की झोपड़ी गिर गई। बीते 15 जून की दोपहर बारिश आने के कारण यह तीनों अधिवक्ता उस सिरिस्ता (झोपड़ी) में बैठे हुए थे, कि बारिश छूटने के बाद घर जाएंगे। इसी बीच अचानक सिरिस्ता गिर जाने के कारण तीनों जो उसी में बैठे हुए थे उन्हीं के ऊपर गिर गया। अधिवक्ता लिपिक अजय कुमार आकर तीनों अधिवक्ता को बाहर निकाला। इसके अगल-बगल बैठे अधिवक्तागण भी वहां पहुंचे। बैठे तीनों अधिवक्ताओं को इससे हल्की-फुल्की खरोच आई और सिरिस्ता में रखी हुई दो कुर्सी एवं एक टेबल टूट गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *