Advertisement

सात पंचायतों में 150 लोगों को लगा टीका

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड (Petarvar block) के हद में तेनुघाट एवं आसपास के सात पंचायतों में 13 जून को 150 रहिवासियों को कोरोना का टीका लगाया गया।
जानकारी के अनुसार विभिन्न पंचायतों में तेनुघाट, घरवाटांड, चांपी, मायापुर, ऊलगड्डा, पतकी, अरजूवा स्थित पीडीएस दुकानों पर कोविड-19 का टीकाकरण को लेकर एक दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया। सात पंचायतों में मिलाकर कुल 150 लोगों को कोविड-19 का टीकाकरण किया गया। चांपी में टीकाकरण में मुखिया श्रीराम हेम्ब्रम, पूनम कुमारी, गणेश कुमार महतो, अशोक कुमार महतो, लक्ष्मी देवी सेविका एवं सहायिका ने सहयोग किया। यह जानकारी पेटरवार के प्रखंड विकास पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार चौरसिया ने दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *