Advertisement

तेनुघाट में जेल अदालत का आयोजन होगा-एसडीजेएम

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। सर्वोच्च न्यायालय, झारखंड उच्च न्यायालय एवं बोकारो (Bokaro) प्रधान जिला जज प्रदीप कुमार श्रीवास्तव (District Judge Pradeep kumar) के निर्देश पर तेनुघाट जेल में 16 मई को जेल अदालत सह कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के एसीजेएम विशाल गौरव, एसडीजेएम संजीत कुमार चन्द्र एवं अधिवक्ता शैलेष कुमार सिन्हा मौजूद रहेंगे।
उक्त जानकारी बेरमो अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव सह तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के एसडीजेएम संजीत कुमार चंद्र ने दी। आगे चन्द्र ने बताया कि उक्त जेल अदालत ऑन लाइन होगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *