विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomian block) के हद में होसिर पश्चिमी पंचायत के पूर्व मुखिया रामवृक्ष रविदास (Chief minister Ramvriksh Ravidas) का बोकारो के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। इस अवसर पर मुखिया संघ ने दिवंगत पूर्व मुखिया के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए स्व रविदास को मृदुभाषी कहा है।
वैश्विक महामारी कोरोना की दूसरी लहर में लोग असमय काल के गाल में समाते जा रहे हैं। चारों तरफ भय का माहौल है। गोमियां एवं आसपास के क्षेत्रों में अब तक दर्जनों लोग अपनी जान गवां चुके हैं। मरने वाले अधिकतर 60 वर्ष की उम्र के नीचे ही हैं। मामूली बुखार एवं सर्दी, जुखाम में लोगों की जान जा रही है।
जानकारी के अनुसार बीते 11 मई की देर रात्रि होसिर पंचायत के पूर्व मुखिया रामवृक्ष रविदास की तबीयत कुछ दिनों से ठीक नहीं थी। उनका इलाज आईएल स्थित आरडियर अस्पताल में चल रहा था। बिगड़ती स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें बोकारो रेफर कर दिया गया था। मृतक रविदास का इलाज बोकारो के निजी अस्पताल में चल रहा था, जहां उनकी मृत्यु हो गई। मृतक रविदास मृदुभाषी थे और समाज के बीच में लोगों से उनका अच्छा संबंध था।
पूर्व मुखिया के असामयिक निधन पर मुखिया संघ ने शोक व्यक्त किया एवं उनके परिवार के प्रति संवेदना जाहिर की। इस वैश्विक महामारी के भयावहता को देखते हुए, होसिर पश्चिमी पंचायत के प्रभारी मुखिया नंदू प्रजापति ने अपने पंचायत के कई मोहल्लो में सेनेटाइजेशन करवाने का कार्य किया। ताकि पंचायत के रहिवासी इस महामारी के प्रकोप में आने से बचें।
![]()












Leave a Reply