Advertisement

विधायक ने किया छह योजनाओं का शिलान्यास

प्रहरी संवाददाता/गोमियां(बोकारो)। गोमियां प्रखंड के हद में स्थानीय विधायक ने छह योजनाओं का शिलान्यास किया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में विधायक समर्थक महिला पुरुष रहिवासी उपस्थित थे।
स्थानीय विधायक ने 8 नवंबर (November) को सियारी पंचायत के गोसे एवं दारीदाग के कई पिछड़े ग्रामीण इलाकों में विशेष केंद्रीय सहायता मद से छह योजनाओं का शिलान्यास किया। विधायक ने सियारी गंजू टोला से दवार तक पीसीसी पथ, गोसे के मस्तूल रोड रेलवे ओवरब्रिज तक पीसीसी पथ, प्रदीप बेसरा के घर से दिनेश्वर बेसरा के घर तक पीसीसी पथ का शिलान्यास किया। जबकि गोसे काशी टांड नाला में पुलिया निर्माण, दारीदाग पेदां नाला में आरसीसी पुलिया निर्माण एवं पटेरनाला में पुलिया निर्माण का शिलान्यास किया। इस दरमियान विधायक ने रहीवासियों को पीएम आवास, पेंशन, पानी, बिजली की समस्याओं को सुना और समाधान का आश्वासन दिया। मौके पर प्रखंड प्रमुख गुलाब हंसदा, विधायक प्रतिनिधि विपिन कुमार नायक, किशोर बर्मन, नीरू लाल मांझी, पंचदेव महतो, यमुना प्रसाद, संजय यादव, घनश्याम यादव, जमुना महतो आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *