Advertisement

विश्व हिंदू परिषद व् बजरंग दल ने लगाया रक्तदान शिविर

बजरंग दल ने लगाया रक्तदान शिविर

विजय कुमार साव/गोमियां(बोकारो)। गोमियां बैंक मोड़ में 8 नवंबर (November) को विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आसपास के 66 रक्तदाताओं का रक्त संग्रह किया गया।
गोमियां प्रखंड के हद में बैंक मोड़ स्थित सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में हुतात्मा दिवस के अवसर पर 8 नवंबर को केएम मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर चास बोकारो ब्लड बैंक के माध्यम से रक्तदान शिविर का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। यहाँ कुल 66 यूनिट ब्लड का संग्रह किया गया। रक्तदान शिविर में खासकर नवयुवकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मौके पर भाजपा बोकारो ग्रामीण जिला मंत्री विनय कुमार, बजरंग दल जिला संयोजक अरविंद कुमार गुप्ता, जिला मंत्री जितेंद्र ठाकुर, प्रखंड अध्यक्ष महेश स्वर्णकार, प्रखंड मंत्री अविनाश चौधरी सहित दर्जनों बजरंग दल के कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *