Advertisement

बोकारो के सेक्टर 6 में अवैध बालू खनन पर कार्रवाई, खनन विभाग व् पुलिस की रेड

बोकारो में बालू माफियाओं पर शिकंजा, रात में पकड़े गए तीन ट्रैक्टर

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिले में अवैध बालू खनन और परिवहन पर जिला प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। उपायुक्त के निर्देश पर रात में हुई छापेमारी में बिना कागजात के बालू ले जा रहे 3 ट्रैक्टर जब्त किए गए।

जानकारी के अनुसार उपायुक्त बोकारो के निर्देशानुसार बीते 7-8 अगस्त की रात्री लगभग 3 बजे बोकारो जिला के हद में सेक्टर-6 थाना क्षेत्र में खननं विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने सेक्टर-6 बी के समीप पथ पर अवैध रूप से बालू खनिज का प्रेषण करते 3 ट्रैक्टरों को पकड़ा। खनन विभाग की टीम ने जब वाहनों के कागजात की जांच की तो चालक कोई भी वैध पेपर नहीं दिखा सके।

छापेमारी दल में खान निरीक्षक सीताराम टुडू, खान निरीक्षक अजय कुमार महतो, सेक्टर-6 थाना प्रभारी और पुलिस बल शामिल थे। अवैध बालू लदे सभी 3 ट्रैक्टरों को विधिवत जब्त कर आगे की कार्रवाई के लिए सेक्टर-6 थाना को सुपुर्द कर दिया गया। इस बावत जानकारी देते हुए खनन विभाग के अधिकारी ने बताया कि जिले में किसी भी हाल में अवैध बालू खनन और कारोबार नहीं चलने दिया जाएगा। कहा कि इससे सरकार के राजस्व को सीधा नुकसान पहुंचता है। प्रशासन ने कहा कि इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे और दोषियों पर एमएमडीआर एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *