रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। राज्य स्तरीय दिशा समिति (झारखंड), ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के सदस्य देवेश तिवारी 8 अगस्त को जिला परिभ्रमण कार्यक्रम के तहत बोकारो पहुंचे। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उनके आगमन पर बोकारो जिला उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा एवं उप विकास आयुक्त (डीडीसी) शताब्दी मजूमदार ने पौधा भेंटकर उनका स्वागत किया।
जानकारी के अनुसार जिला परिभ्रमण कार्यक्रम के तहत 9 अगस्त को दिशा समिति सदस्य तिवारी जिले में संचालित ग्रामीण विकास एवं जनकल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी लेंगे। इस दौरान संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन, प्रगति और जमीनी स्तर पर उनके प्रभाव की समीक्षा की जाएगी।
ज्ञात हो कि, दिशा समिति का उद्देश्य विकास योजनाओं की निगरानी, पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा योजनाओं का लाभ पात्र जनों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है। तिवारी के बोकारो दौरे को जिले में संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
![]()













Leave a Reply