Advertisement

रोटरी क्लब चास के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 70 ट्रक चालकों-परिचालकों की जांच

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। रोटरी क्लब चास के तत्वावधान में बोकारो जिला के हद में चास के लोहा मंडी परिसर दीवानगंज में ट्रक चालकों, सहचालकों एवं कर्मचारियों के लिए 8 अगस्त को नि:शुल्क एचआईवी एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ट्रक चालकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें समय पर चिकित्सकीय परामर्श और जांच की सुविधा उपलब्ध कराना था।

शिविर में वन स्टॉप सेंटर संस्था ने सहयोग किया। संस्था की टीम ने एचआईवी जांच एवं जागरूकता संबंधी जानकारी दी। चिकित्सकों ने सामान्य स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यक परामर्श और दवाइयां उपलब्ध कराईं। साथ ही सभी के आभा कार्ड भी बनाए गए। शिविर में 70 ट्रक चालकों एवं परिचालकों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया। वहीं उनके बीच कंडोम का भी वितरण किया गया।

जानकारी देते हुए रोटरी क्लब चास के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने कहा कि समाज के हर वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना रोटरी का उद्देश्य है। सचिव विनोद चोपड़ा ने सभी सहयोगियों का आभार जताया। मौके पर पूजा बैद, सिद्धार्थ पारख, संजय बैद, कुमार अमरदीप, धनेश बंका सहित क्लब एवं वन स्टॉप सेंटर के सदस्यगण मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *