मंच से स्टॉल तक व्यवस्थाओं की समीक्षा
रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर 9 अगस्त को बोकारो के शिबू सोरेन स्मृति भवन (टाउन हॉल) परिसर में आयोजित होने वाले आदिवासी महोत्सव की तैयारियों का 8 अगस्त को जिला उपायुक्त (डीसी( अजय नाथ झा ने जायजा लिया। उन्होंने आयोजन स्थल का भ्रमण कर मंच, सांस्कृतिक कार्यक्रम, लाइव पेंटिंग, पारंपरिक लोकनृत्य और आदिवासी परिधान फैशन शो की तैयारियों की समीक्षा की।
इस अवसर पर डीसी ने विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं की ओर से लगाए जाने वाले प्रदर्शनी, हस्तशिल्प एवं फूड स्टॉल की व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। वहीं अतिथियों के स्वागत, प्रतिभागियों के प्रशस्ति पत्र, बैठने की व्यवस्था, मंच संचालन सहित अन्य तैयारियों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
मौके पर उन्होंने कहा कि यह महोत्सव आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपरा, कला एवं विरासत को आम जनों तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने स्वच्छता, पेयजल, बिजली, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा। ज्ञात हो कि, विश्व आदिवासी महोत्सव में मांदर-नगाड़े की थाप, पारंपरिक लोकनृत्य, लाइव पेंटिंग, फैशन शो, जनजातीय खान-पान, हस्तशिल्प एवं लोक चित्रकला प्रदर्शनी के साथ आदिवासी विचार-दर्शन पर परिचर्चा आयोजित होगी।
मौके पर डीसी के साथ डीडीसी शताब्दी मजूमदार, वन क्षेत्र पदाधिकारी संदीप शींदे, अपर समाहर्ता सुनील चन्द्र सहित कई अधिकारीगण मौजूद रहे।
![]()













Leave a Reply