Advertisement

आचार्यों की वेतन बढ़ोतरी को लेकर शिशु/विद्यामंदिर में बैठक

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के सरस्वती शिशु/विद्यामंदिर चलकरी में 7 अगस्त को बैठक की गयी। आचार्यों की वेतन बढ़ोतरी को लेकर आयोजित आवश्यक बैठक में प्रांतीय प्रतिनिधि अमित कुमार (रांची) ने अध्यक्षता की।

मौके पर मुखिया अकलेश्वर ठाकुर सहित विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष मनोहर नायक, सचिव रुद्रेश शर्मा, कोषाध्यक्ष हरेंद्र मंडल, प्रधानाचार्य रामपुकार राम आदि कई उपस्थित थे। बता दें कि समिति की ओर से आचार्यों की वेतन बढ़ोतरी बीते जून माह से प्रभावी के लिए अनुशंसा की गई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *