Advertisement

फुसरो में जोरशोर से शहीद निर्मल महतो की शहादत दिवस को लेकर तैयारी

आगामी 8 अगस्त को मनायी जायेगी शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला के हद में आजसू पार्टी फुसरो नगर कमिटी द्वारा शहीद निर्मल महतो चौक में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी 8 अगस्त को शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस मनाने को लेकर जोर शोर से तैयारी की जा रही है।

जानकारी देते हुए आजसू पार्टी बोकारो जिला प्रभारी कमलेश महतो ने 6 अगस्त को बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गिरिडीह सांसद होंगे और कार्यक्रम भव्य रूप से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 22 जून 1986 को ही झारखंड आंदोलन का नेतृत्व कर रहे शहीद निर्मल महतो ने ही आजसू की स्थापना की थी। कहा कि 8 अगस्त को झारखंड विरोधी तत्वों ने चमरिया गेस्ट हाउस जमशेदपुर में उन्हें गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। उसके बाद आजसू ने झारखंड आंदोलन को तेज किया और आर्थिक नाकेबंदी कर तत्कालीन केंद्र सरकार को बातचीत की मेज पर लाया था।

जिला प्रभारी कमलेश महतो ने कहा कि आज झारखंड राज्य तो बन गया, लेकिन जिनके बलिदान के बदौलत झारखंड राज्य मिला आज भी उनके हत्यारों को सजा नहीं मिला। हर झारखंडी के लिए यह दुर्भाग्य की बात है। ज्ञात हो कि, आगामी 8 अगस्त के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर फुसरो स्थित निर्मल चौक का रंग रोगन कर व्यवस्थित किया जा रहा है। तैयारी समिति में आजसू केंद्रीय सदस्य महेंद्र चौधरी, फुसरो नगर अध्यक्ष महेश देशमुख, विक्की कुमार, विजय पासवान, शशि चौहान आदि शामिल है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *