Advertisement

चंदनकियारी में आजसू युवा मोर्चा की बैठक में बनी महाधिवेशन की रणनीति

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र के कुर्रा मोड़ स्थित महतो मोटल में 4 अगस्त को आजसू युवा मोर्चा की विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित की गयी। बैठक में गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लम्बोदर महतो, बोकारो जिलाध्यक्ष सचिन महतो समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और युवा कार्यकर्ता शामिल हुए।

जानकारी के अनुसार उक्त बैठक में आगामी 7 एवं 8 अगस्त को पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय जमशेदपुर में होने वाले आजसू युवा मोर्चा के महाधिवेशन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। वहीं संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने और जनसंपर्क अभियान को प्रभावी बनाने की रणनीति तैयार की गई।

इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ लम्बोदर महतो ने कहा कि महाधिवेशन संगठन को नई दिशा और युवाओं को नई ऊर्जा देगा। जिलाध्यक्ष सचिन महतो ने कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में जमशेदपुर पहुंचकर महाधिवेशन को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय सदस्य सुशेन रजवार ने की, जबकि संचालन विकास बाउरी ने किया। जिला प्रभारी रितिक रजक ने धन्यवाद ज्ञापन किया। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने महाधिवेशन की सफलता के लिए पूरी निष्ठा और उत्साह के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *