Advertisement

अंगवाली दक्षिणी छेछरा चौक का नामकरण दिशोम गुरु शिबू सोरेन चौक

गुरुजी की प्रथम पुण्यतिथि पर झामुमो ने लगाया साइन बोर्ड

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पूरे देश तथा झारखंड में दिशोम गुरु के नाम से विख्यात झारखंड मुक्ति मोर्चा सुप्रीमो दिवंगत नेता शिबू सोरेन की 4 अगस्त को जगह-जगह प्रथम पुण्यतिथि मनायी गयी। इस अवसर पर आमजनों ने सहित झामुमो नेताओं ने दिशोम गुरु को नमन कर उन्हें याद किया।

पुण्यतिथि के मौके पर 4 अगस्त को सैकड़ों झामुमो प्रतिनिधियों की उपस्थिति में बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली दक्षिणी पंचायत क्षेत्र स्थित कसराय बेड़ा छेछरा चौक का नाम बदलकर अब दिशोमगुरु शिबूसोरेन चौक कर दिया गया है। प्रायः उपस्थित सभी आम व् ख़ासजनों ने इस बात पर हर्ष जताया कि पूर्व का छेछरा चौक वाकई में सही नहीं लग रहा था। संयोग कहें कि आज गुरुजी की प्रथम वर्षी पर चौक का नाम बदला गया।

उक्त स्थल पर लगे नामांकरण बोर्ड का उद्घाटन उपरांत निकट के बने शेड के निकट नीलेश किस्कू के संचालन में कई प्रतिनिधियों ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जीवनी पर संक्षिप्त उदगार व्यक्त किए और गुरुजी के सिद्धांतों को अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिप सदस्य अशोक कुमार मुर्मू ने कहा कि यह एक मुख्य चौक है। यहां हर वर्ष गुरुजी की जयंती व् पुण्यतिथि मनाई जाएगी। गुरुजी की जीवनी पर उन्होंने संक्षिप्त रूप से बताया कि वे हमेशा आदिवासी समाज को जगाने का काम किया है।संथाल की कई कुरीतियों को मिटाने में अग्रणी भूमिका निभाया।

मौके पर घूनू हांसदा, लालदेव सोरेन, अशोक प्रग्नेत, महेश सोरेन, लोबिश्वर मरांडी, राजेंद्र मरांडी, राजकुमार हेंब्रम, पिछरी के बेरमो विधायक प्रतिनिधि (दस पंचायत) के शंकर मुर्मू, रवि मरांडी, अनिल मुर्मू, बिरेन टुडू, जीवधन टुडू, मंगल हांसदा, बाबूचंद, शंकर मुर्मू, चांपी से फीनीराम सोरेन, सीताराम मुर्मू, श्रीराम हेंब्रम, दिलीप मुर्मू, गोपीन मुर्मू, नीलेश किस्कू, अजीत मुर्मू, आशिफ अंसारी, मनीष चौधरी, बबलू करमाली, शंकर मुर्मू (विधायक प्रतिनिधि), ललन सोनी, जीतलाल सोरेन, फूलचंद मरांडी, बाबूचंद मांझी, सुधीर टुडू, देवीलाल मांझी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने विधायक प्रतिनिधि शंकर मुर्मू से कहा कि वे बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह से मिलकर इस चौक की समुचित विकास पर चर्चा करें।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *