रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के अपर समाहर्ता (एसी) सुनील चंद्र ने 9 जुलाई को जिला के हद में कसमार प्रखंड पहुंचकर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रखंड के हद में खूंटा, सिलीसाड़म, सोनहर, सोनपुरा, सिंहपुर एवं मंजूरा गांव के विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर बीएलओ से अभियान की प्रगति की जानकारी ली तथा कार्य में और तेजी लाने का निर्देश दिया।
बताया जाता है कि निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता ने मतदाताओं से मुलाकात कर समय पर इन्यूमरेशन फॉर्म भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है। इसके लिए प्रत्येक पात्र मतदाता की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने बीएलओ को घर-घर संपर्क कर सभी योग्य मतदाताओं तक पहुंचने तथा यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे।
दौरे के क्रम में अपर समाहर्ता ने प्रखंड मुख्यालय कसमार में आयोजित एसआईआर प्रशिक्षण कार्यक्रम में भी भाग लिया।
उन्होंने जेएसएलपीएस की दीदियों से अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि वे बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक मतदाताओं को इन्यूमरेशन फॉर्म भरने के लिए जागरूक करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन, बीएलओ, स्वयं सहायता समूहों तथा आम जनों के सामूहिक सहयोग से ही विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाया जा सकता है।
इस अवसर पर अंचलाधिकारी सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह, एएचडीएम किशोर कांत, वीरेंद्र कुमार, सुपरवाइजर मनोज कुमार, विमल राय, बीएलओ मंजू देवी, सावित्री देवी, सुमन देवी, प्रमिला देवी, कुंती देवी, ओमप्रकाश कुमार, जेई विजय कुमार, आयुष कुमार पासवान सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

मौके पर सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी कसमार नरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि एसआईआर-2026 अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध और अद्यतन बनाना है। सभी पात्र मतदाता समय पर इन्यूमरेशन फॉर्म भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा करें। कहा कि हमारा प्रयास है कि कोई भी योग्य मतदाता सूची से छूटने न पाए।
एएचडीएम किशोर कांत ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान लोकतंत्र को मजबूत बनाने की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। सभी बीएलओ, स्वयं सहायता समूहों एवं आम रहिवासियों के सहयोग से अभियान को सफल बनाया जाएगा। रहिवासियों से अपील है कि वे फॉर्म भरने और दस्तावेज उपलब्ध कराने में प्रशासन का पूरा सहयोग करें।
![]()













Leave a Reply