राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) के 79वें स्थापना दिवस के अवसर पर बोकारो थर्मल में आयोजित तीन किलोमीटर मैराथन दौड़ में भाग लेने वाले दस वर्षीय दो छात्र दिवित कुमार एवं अभिषेक कुमार को 9 जुलाई को समारोह आयोजित कर पुरस्कृत किया गया।
डीवीसी प्रशासनिक भवन बोकारो थर्मल में आयोजित समारोह में स्थानीय वरीय महाप्रबंधक (एचआर) ए. कुजूर ने दोनों छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानिक किया। इस अवसर पर उन्होंने मैराथन विजेता उपरोक्त दोनों छात्रों को उज्जल भविष्य की शुभकामनाएं दी। साथ हीं कहा कि छोटी सी उम्र में ही इन दोनों छात्रों ने तीन किलोमीटर मैराथन दौड़ सफलतापूर्वक पूरा कर एक मिशाल कायम किया हैं। जो सभी के लिए काफी चर्चा का विषय बना रहा। इस अवसर पर वरीय प्रबंधक (एचआर) पार्थों सारथी मुखर्जी, प्रबंधक (एचआर) सुनील कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी उमर रसीद सहित कई अधिकारीगण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply