सीसीएल के नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर में 165 मरीजों की स्वास्थ्य जांच
एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड की राजधानी रांची के गांधीनगर स्थित सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के जन आरोग्य केंद्र द्वारा सामाजिक दायित्व एवं जनस्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्धता निभाते हुए 20 मई को नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। उक्त जांच शिविर शांति सदन, सिलीदीरी बस्ती में आयोजित किया गया।

सीसीएल के जनसंपर्क विभाग के अनुसार यह शिविर अर्पिता महिला मंडल अध्यक्ष प्रीति सिंह एवं सीसीएल गांधीनगर अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ इंचार्ज) डॉ भरत सिंह के मार्गदर्शन एवं देखरेख में आयोजित किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा कुल 165 मरीजों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। शिविर में विशेष रूप से हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर एवं हाइपरटेंशन की नि:शुल्क जांच की गई। साथ ही अन्य सामान्य एवं मौसमी बीमारियों का उपचार कर मरीजों के बीच नि:शुल्क दवा का भी वितरण किया गया।
स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन में सीएमओ सह सीएसआर इंचार्ज डॉ प्रीति तिग्गा, डॉ अनिता होरो, डॉ दीपक सिंह, डॉ सत्यप्रकाश रंजन, डॉ शिल्पी झा, डॉ राहुल, अस्पताल कर्मी मुन्ना कुमार सिंह, कमलेश पंडित एवं पारा मेडिकल स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। सीसीएल द्वारा आयोजित उक्त स्वास्थ्य शिविर को स्थानीय स्थानीय रहिवासियों ने अत्यंत उपयोगी एवं जनहितकारी पहल बताया तथा संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया।
![]()













Leave a Reply