अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर सब-डिवीजन कोर्ट परिसर में 24 अप्रैल को भव्य भूमि पूजन समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह समारोह टेन कोर्ट बिल्डिंग, एमेनिटी बिल्डिंग और हाजत के निर्माण कार्य की शुरुआत के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है।
इस परियोजना का भूमि पूजन पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संगम कुमार साहू द्वारा संपन्न होगा। इस अवसर पर पटना उच्च न्यायालय के अन्य वरिष्ठ न्यायाधीश भी उपस्थित रहेंगे, जिनमें जस्टिस राजीव रंजन प्रसाद (जज-सह- जेएडी-II, पटना उच्च न्यायालय) जस्टिस ए. अभिषेक रेड्डी (जज, पटना उच्च न्यायालय एवं निरीक्षण न्यायाधीश, सारण) आदि शामिल रहेंगे।
सारण जिला मुख्यालय छपरा के जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुनीत कुमार गर्ग ने 23 अप्रैल को उपरोक्त जानकारी दी तथा कहा कि कार्यक्रम शाम 4 बजे से शुरू होगा। बताया कि इस नए बुनियादी ढांचे के निर्माण से न्यायिक कार्यों में तेजी आने और अधिवक्ताओं एवं वादकारियों को बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है।
![]()













Leave a Reply