प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। धनबाद जिला के हद में भूली सी ब्लॉक में 23 अप्रैल को सन् 1857 के महान स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह की जयंती हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाई गई।
जयंती कार्यक्रम की शुरुआत में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। वक्ताओं ने उनके वीरता पूर्ण योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाई और अंग्रेजों के खिलाफ साहसिक संघर्ष किया।
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सिंह ने युवाओं से अपील की कि वे कुंवर सिंह के आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश की एकता, अखंडता और विकास में अपना योगदान दें। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने कहा कि स्वर्गीय दिनेश प्रसाद सिंह की कमी आज कार्यक्रम के दौरान खली। उनके नेतृत्व में यहां हमेशा वीर कुंवर सिंह जयंती मनाई जाती थी और वे यहां के संस्थापक थे।
आज के वीर कुंवर सिंह जयंती कार्यक्रम के आयोजनकर्ता अशोक प्रसाद सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। जयंती समारोह में मुख्य रूप से अशोक कुमार सिंह, पंकज सिंह, मनोज यादव, रमेश राय, गंगा वाल्मीकि, दीपक पासवान, दिवंगत दिनेश सिंह के पुत्र सोनू सिंह, अमर सिंह, अनवर हुसैन आदि शामिल थे।
![]()













Leave a Reply