Advertisement

जंगली हाथी को ले जाया गया आबादी वाले इलाके से घने जंगल की ओर

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के उलगड्डा पंचायत के छतरबोरवा में प्रवेश किए एक जंगली हाथी को 25 दिसंबर की देर रात पेटरवार रेंज के वनरक्षी एवं क्यूआरटी सदस्यों की संयुक्त टीम द्वारा आबादी क्षेत्र से जंगल की ओर भगा दिया गया।

जानकारी के अनुसार क्यूआरटी सदस्यों की संयुक्त टीम द्वारा जंगली हांथी को छतरबोरवा से रांगामाटी होते गागा की ओर घने जंगल की ओर ले जाने का प्रयास किया गया।पेटरवार फॉरेस्टरेंज के वनरक्षी मोहम्मद तौहीद तथा देवनाथ महतो ने बताया कि उनके साथ में क्यूंआरटी के सदस्य प्रमोद मुर्मू, जलेश्वर मुर्मू, उपेंद्र मुर्मू, माधोलाल सोरेन, हितेश कुमार महतो, रतन बेदिया, संतोष रजवार आदि टीम में शामिल थे।

बताया कि भीड़ से बिछड़ा एक हाथी आज शाम छतरबोरवा में एक ग्रामीण के बारी में लगे केला खाया था पेड़ को क्षतिग्रस्त कर दिया है। बताया गया कि विभागीय निर्देश के आलोक में उक्त हाथी को आबादी वाले इलाके से भगाकर घने जंगल की ओर ले जाने का प्रयास रहेगा।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *