Advertisement

बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन में कोयला लदी मालगाड़ी के बोगी में लगी आग

स्टेशन प्रबंधक की त्वरित कार्रवाई से पाया गया आग पर काबू

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। धनबाद रेल मंडल के गोमो-बड़काकाना रेल खंड के बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन में खड़ी कोयला लदी मालगाड़ी ट्रेन के एक 14 नंबर बोगी में 25 दिसंबर को अचानक आग लग गई। जिससे यात्रियों के बीच अफरा तफरी मच गई। स्टेशन प्रबंधक की सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया गया।

जानकारी के अनुसार गुड्स ट्रेन के एक बोगी से धुआं उठता देख ट्रेन गार्ड एके पांडेय ने इसकी सूचना बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन प्रबंधक शैलेश कुमार को दी। स्टेशन प्रबंधक ने स्थानीय बोकारो थर्मल सीआईएसएफ यूनिट के अग्नि शमन दस्ते को जानकारी देकर बुलाया। साथ हीं रेलवे की हाई टेंशन विद्युत तार से विद्युत कट करने के बाद ट्रेन के बोगी के कोयले में लगी आग को सीआईएसएफ के अग्नि शमन दस्ते द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद बुझाया गया।

स्टेशन प्रबंधक व् गार्ड के सूझ बुझ एवं त्वरित कार्रवाई किए जाने के कारण बड़ा हादसा होने से बच गया। उक्त कोयला लोड माल गाड़ी ट्रेन पतरातु के समीप के कोलियरी से कोयला लेकर उत्तर प्रदेश के गोंडा स्थित एपीजेजी प्लांट जा रही थी, की बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन में खड़ा होने के बाद बोगी से धुआं निकलता देख कोयले में आग लगने की जानकारी रेलवे कर्मचारियों को हुई। समय रहते आग पर काबू पा लेने से कोई बड़ी घटना नहीं हुई और यात्रियों सहित रेलवे प्रबंधन ने राहत की सांस लिया।

आग तापने के दौरान महिला झुलसी, बोकारो थर्मल अस्पताल में चल रहा है इलाज

एक अन्य जानकारी के अनुसार बोकारो थर्मल पंच मंदिर के समीप के कॉलोनी रहिवासी 35 वर्षीय महिला छोटकी देवी चूल्हे में आग तापने के दौरान गम्भीर रूप से झुलस गई। गंभीर रूप से झुलसी महिला को तत्काल डीवीसी के बोकारो थर्मल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
पीड़ित महिला का पति खटाल संचालक है। उसने बताया कि उसकी पत्नी 25 दिसंबर की रात्रि लगभग आठ बजे घर के सामने चूल्हा में आग ताप रही थी कि पीछे कपड़ा में अचानक आग लग गई। जिसे रहिवासियों द्वारा बुझाया गया और अस्पताल ले जाया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *