रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में चास प्रखंड के तेलीडीह रोड स्थित व्यवसायी सेवा संघ का वार्षिक लेखा-जोखा, नए पदाधिकारियों का चुनाव एवं वनभोज का आयोजन बीते दिनों सिटी पार्क स्थित वन भोज स्थल पर किया गया।
कार्यक्रम में सैकड़ों व्यवसायी संघ के सदस्य उपस्थित रहे। यहां सर्वसम्मति से राजेश राय को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी घनश्याम शर्मा को सौंपी गई। संघ के संरक्षक के रूप में सागर मेहता एवं वीरेंद्र बर्नवाल को मनोनीत किया गया। महासचिव राजा राम सिंह, उपाध्यक्ष संजय सोनी एवं मदन साव, सचिव उपेंद्र कुमार, देवेंद्र कुमार और संजीव कुमार बनाए गए। कोषाध्यक्ष अशोक कुमार विद्यार्थी, सह-कोषाध्यक्ष जय कुमार सिंह, संगठन सचिव अभिषेक तिवारी तथा निरंजन ठाकुर एवं कानूनी सलाहकार सुधीर कुमार बर्नवाल बनाये गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चास नगर निगम के पूर्व मेयर भोलू पासवान सहित अन्य अतिथियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को साधुवाद दी। अध्यक्ष राजेश राय ने कहा कि संघ सभी छोटे-बड़े व्यवसायियों के हित में कार्य करेगा।
![]()













Leave a Reply