Advertisement

अटल जन्म शताब्दी की पूर्व संध्या पर तिरंगा पार्क में दीपोत्सव व श्रद्धांजलि कार्यक्रम

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी की पूर्व संध्या पर 24 दिसंबर को भाजपा बोकारो जिला द्वारा तिरंगा पार्क स्थित उनकी प्रतिमा के समक्ष दीपोत्सव, स्वच्छता अभियान एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा बोकारो जिलाध्यक्ष जयदेव राय ने की, जबकि बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने जीवन का हर क्षण राष्ट्रसेवा में समर्पित कर भारत को वैश्विक मंच पर गौरवान्वित किया।

वे भारतीय राजनीति के युग पुरुष थे, जिनके विचार और कृतित्व सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। जिलाध्यक्ष जयदेव राय ने कहा कि अटलजी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र निर्माण, जनसेवा और सुशासन को समर्पित रहा। कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन कर स्वच्छता अभियान चलाया गया और अटलजी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर भाजपा के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *