रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बीआरसी भवन जरीडीह में 24 दिसंबर को प्रखंड स्तरीय सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं के बीच झारखंड सरकार की ओर से निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
साइकिल वितरण कार्यक्रम में बांधडीह उत्तरी पंचायत की मुखिया दीपिका तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित रही। उन्होंने छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया। इस अवसर पर प्रखंड के बीपीओ सपन कुमार दास, प्रखंड अध्यापक संघ के अध्यक्ष अजय कुमार नायक, सीआरपी, कंप्यूटर ऑपरेटर सुमित सागर, प्रखंड के शिक्षक-शिक्षिका एवं अन्य गणमान्य रहिवासी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों को साइकिल प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर बीपीओ सपन कुमार दास ने कहा कि झारखंड सरकार की निःशुल्क साइकिल योजना से विद्यार्थियों की विद्यालय तक पहुंच आसान होगी, जिससे ड्रॉप आउट दर में कमी आएगी और शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार का यह प्रयास छात्र-छात्राओं के भविष्य को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
प्रखंड अध्यापक संघ के अध्यक्ष अजय कुमार नायक ने कहा कि साइकिल वितरण से छात्र-छात्राओं में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी और वे नियमित रूप से विद्यालय आ सकेंगे। कहा कि यह योजना शिक्षा के प्रति बच्चों की रुचि बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगी। कार्यक्रम का समापन छात्र-छात्राओं के चेहरे पर खुशी और उत्साह के साथ हो गया।
![]()













Leave a Reply