रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के खैराचातर स्थित रणविजय मेमोरियल संस्कार पब्लिक स्कूल में क्रिसमस के अवसर पर 24 दिसंबर को क्रिसमस ट्री एवं सांता कैप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जूनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं ने अपने नन्हें हांथों से रंग-बिरंगे कागज, थर्मोकोल और सजावटी सामग्री से आकर्षक क्रिसमस ट्री व सांता कैप तैयार कर अपनी कल्पनाशीलता का परिचय दिया। बच्चों की रचनात्मक प्रस्तुतियों से विद्यालय परिसर उत्सवमय माहौल में रंग गया।
विद्यालय की प्राचार्या विभा पांडेय ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां बच्चों के भीतर सृजनात्मक सोच, आत्मविश्वास और टीम भावना को विकसित करती हैं। उन्होंने कहा कि पर्व-त्योहार बच्चों को खुशी के साथ सीखने का अवसर देते हैं और आपसी प्रेम, भाईचारे व सहिष्णुता का संदेश देते हैं। ऐसे आयोजनों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है।
मौके पर वरीय शिक्षक निशाकर डे, राजीव रंजन, सरिता कुमारी, अब्दुल शाहिद अंसारी, छोटेलाल ठाकुर, सबिता पांडेय, धनेश्वर महतो, रिया जायसवाल, शाहिदा सालेहा, उमा कुमारी, सुषमा कुमारी, मीनू कुमारी, हुसैन अंसारी, रणजीत कुमार, डिंपल शर्मा सहित शिक्षक-शिक्षिका एवं अभिभावकगण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply