Advertisement

राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन कथारा क्षेत्रीय समिति का पुनर्गठन

क्षेत्रीय अध्यक्ष आकाश लाल सिंह व् सचिव बनाये गए विजय सिंह

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। श्रमिक संगठन राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन के महामंत्री सह कोल इंडिया जेबीसीसीआई सदस्य राजेश कुमार सिंह ने बोकारो जिला के हद में कथारा क्षेत्रीय समिति का पुनर्गठन करने का कार्य किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष जिला परिषद सदस्य आकाश लाल सिंह बनाये गए, जबकि क्षेत्रीय सचिव विजय कुमार सिंह और कोषाध्यक्ष शक्ति सिंह को बनाया गया है।

यूनियन महामंत्री द्वारा सीसीएल कथारा क्षेत्रीय स्तर पर संचालित विभिन्न समितियों में भी फेरबदल किया गया है। महामंत्री सिंह द्वारा जारी पत्र को आरकेएमयू क्षेत्रीय समिति के पदाधिकारियों ने महाप्रबंधक संजय कुमार से मुलाक़ात कर सौपने का काम किया। इसमें अध्यक्ष आकाश लाल सिंह सदस्य जिला परिषद, कार्यकारी अध्यक्ष गणेश राम, बैरिस्टर सिंह, उपाध्यक्ष स्वांग के पूर्व मुखिया धनंजय कुमार सिंह, नागवंत प्रसाद, गणेश राम टू, प्रेमजीत प्रसाद, जेजे सांगा, पीयूष कुमार, सचिव विजय कुमार सिंह, सहायक सचिव खगेश्वऱ रजक, मो. मिन्हाजुल आबेदिन, सतीश वर्णवाल, सुधीर सिंह, विनय राम, संगठन सचिव विकास सिंह, कोषाध्यक्ष शक्ति सिंह, उप कोषाध्यक्ष सुरेश राम महतो बनाये गए हैं।

जबकि कार्यकारणी समिति के सदस्यों में नचिकेता, मो. नूर आलम, संतन कुमार, सुधीर कुमार, अजय राम, संतोष चौहान, मो. जुनैद, कृष्ण मोहन, अरविंद कुमार, विजय कुमार, ओमप्रकाश रजक, श्रीकांत कुमार, आलोक श्रीवास्तव, मोहन ग्वाला, देवकांत पटेल को बनाया गया है। महाप्रबंधक से मुलाक़ात के दौरान क्षेत्रीय सचिव संगठन के नये पदाधिकारियो का परिचय कराया। महाप्रबंधक ने अश्वस्त किया कि श्रमिक संगठन के प्रतिनिधियों द्वारा उठाये गए समस्याओ का समयबद्ध निराकरण होगा। इस अवसर पर यूनियन के उपरोक्त उपस्थित थे।

सीसीएल कथारा क्षेत्र में संचालित विभिन्न समिति में राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन की ओर से प्रतिनिधित्व करने के लिए क्षेत्रीय सलाहकार समिति में विजय कुमार सिंह, वैकल्पिक सदस्य बैरिस्टर सिंह, कल्याण समिति में गणेश राम, वैकल्पिक सदस्य सतीश वर्णवाल, सेफ्टी में विजय कुमार सिंह, वैकल्पिक सदस्य आकाश लाल सिंह और हाऊसिंग में शक्ति सिंह जबकि वैकल्पिक सदस्य विकास कुमार सिंह को बनाया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *