Advertisement

डीएम व् एसएसपी ने की आमी मंदिर के समीप लगी दुकानों में अगलगी का निरीक्षण

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण के जिलाधिकारी (डीएम) वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ कुमार आशीष ने संयुक्त रूप से 24 दिसंबर को जिला के हद में दिघवारा प्रखंड के आमी मंदिर के समीप स्थित दुकानों में घटित अगलगी की घटना के परिप्रेक्ष्य में स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान डीएम श्रीवास्तव ने नगर पंचायत दिघवारा के कार्यपालक पदाधिकारी को अगले दो दिनों के अंदर आमी मंदिर के समीप सम्पूर्ण कूड़े – कचरे को पूर्ण रूप से हटवाने का निर्देश दिया। साथ ही, दिघवारा के प्रखंड विकास पदाधिकारी को लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत प्रतिदिन ठेला तथा ई रिक्शा के माध्यम से आमी मंदिर के आसपास के संपूर्ण कचरे को प्रतिदिन वहां से नियमित रूप से हटवाने का निर्देश दिया।

उन्होंने अंचलाधिकारी दिघवारा को अगलगी में क्षतिग्रस्त हुए दुकानों से संबंधित दुकानदारों की सूची तैयार कर अग्रेत्तर कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिया। एसएसपी द्वारा थानाध्यक्ष दिघवारा को उक्त अगलगी की घटना का विस्तृत रूप से जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *