अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में पहलेजा थाना क्षेत्र के खरीका गांव में बीते माह 21 नवंबर को घटित एक शिक्षक की गोली मारकर हत्या मामले में सारण पुलिस ने एक अप्राथमिकी अभियुक्त सुमन कुमार को गिरफ्तार किया है।
पुलिस द्वारा उक्त मामले में पहले ही घटना का सफल उद्भेदन करते हुए मुख्य आरोपी सहित कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है तथा शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही थी।
शिक्षक हत्याकांड के संदर्भ में पहलेजा थाना में कांड क्रमांक-130/25 प्रतिवेदित कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया था। पुनः इसी क्रम में 24 दिसंबर को प्राप्त आसूचना के आधार पर छापामारी कर कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त सुमन कुमार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार इसके द्वारा कांड के मुख्य आरोपी साहिल कुमार उर्फ गोलू के साथ मिलकर जघन्य अपराध किया गया था। साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल को स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर गंडक नदी से बरामद किया गया। अग्रत्तर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार प्राथमिकी अभियुक्त डोरी गंज थाने के खिगहीं रहिवासी स्व. सुरेन्द्र राय का पुत्र सुमन कुमार है। पुलिस के हत्थे चढ़े अप्राथमिकी अभियुक्त के पास से पुलिस ने एक मोटरसाईकिल भी जब्त की है। अप्राथमिकी अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए गठित टीम में पहलेजा थानाध्यक्ष एवं थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी व कर्मी शामिल थे।
![]()













Leave a Reply