Advertisement

रुक्मिणी देवी पब्लिक स्कूल फुसरो में वार्षिक खेलकूद संपन्न

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में रुक्मिणी देवी पब्लिक स्कूल फुसरो के प्रांगण में वार्षिक खेलकूद 2025 -26 का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर 24 दिसंबर को सर्वप्रथम विद्यालय के बच्चों द्वारा स्वागत गान गाया गया एवं उपस्थित अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद विद्यालय के निदेशक रंजीत भारती द्वारा विद्यालय का झंडोत्तोलन द्वारा किया गया। साथ ही विद्यालय के सभी हाउस कैप्टन को हाउस फ्लैग देकर तथा विद्यालय की प्राचार्या गीता भारती ने मशाल प्रज्वलित कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की। अर्चना कुमारी के नेतृत्व में स्कूल कैप्टन एवं मार्च पास्ट में सम्मिलित बच्चों ने मार्च पास्ट कर विद्यालय ध्वज को सलामी दी।

कार्यक्रम की शुरुआत नर्सरी के बच्चों द्वारा राधा दत्ता एवं सोनाली कुमारी के नेतृत्व में मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर की गयी। बाद में विद्यालय के बच्चों द्वारा और भी कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये, जिससे वहाँ उपस्थित सभी जन मंत्र-मुग्ध हो गये। इस आयोजन में विभिन्न प्रकार के खेलकूद यथा कबड्डी, खो – खो, बॉली – बॉल, बैडमिंटन, शतरंज, कैरम बोर्ड, पचास मीटर रेस, सौ मीटर रेस, फ्रॉग रेस, रस्सी कूद आदि खेलों की प्रतियोगिता आयोजित की गयी।

मौके पर विद्यालय की प्राचार्या गीता भारती ने सभी पुरस्कृत बच्चों को शुभकामनाऐं देते हुए खेल का महत्व समझाते हुए उनके उज्जवल भविष्य एवं निरंतरता की कामना की। वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में ओवरऑल पैन्सी हाउस प्रथम, सन फ्लॉवर हाउस द्वितीय, डाहलिया हाउस तृतीय स्थान पर रहे। समस्त खेलकूद का आयोजन अर्चना कुमारी के नेतृत्व में संपन्न हो गया।

मौके पर विद्यालय के गुरुचरण महतो, आनंद किशोर, बाला राम, ओम प्रकाश महतो, रवीन्द्र प्रसाद महतो, अभिनंदन नारायण पोद्यार, सरस्वती सिंह, नीलू सिंह, लाडली कुमारी, सुदीपा ज्योति, अर्जुन शर्मा, राधा दत्ता, लता चक्रवर्ती, प्रतिभा सिन्हा, नागेश्वरी कुमारी, उर्मिला कुमारी, उषा ठाकुर, मोहिनी गुप्ता, मनोज कुमार, स्वाति कुमारी, ज्योति सिन्हा, आशा इग्नासूस आदि शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *