प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकरो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार स्थित लीला जानकी पब्लिक स्कूल रघुनाथपुरम में विद्यालय के संस्थापक एवं समाजसेवी स्वर्गीय रघुनाथ प्रसाद बक्सी की 16 वीं पुण्यतिथि 8 अगस्त को श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों ने स्व. बक्सी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने क्षेत्र में शिक्षा के प्रसार और विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए महत्वपूर्ण कार्य कि
इस अवसर पर विद्यालय के पदाधिकारियों ने कहा कि स्व. बक्सी के विचार और उनके द्वारा स्थापित शैक्षणिक मूल्यों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान विद्यार्थियों को उनके जीवन एवं सामाजिक योगदान के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी गणमान्य जनों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा उनके आदर्श।
![]()













Leave a Reply