Advertisement

हरितालिका तीज व्रत पर सुहागिनों ने की पतियों के सिर्घायु होने की कामना

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। हरितालिका तीज व्रत के अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने अपने पतियों के स्वस्थ जीवन तथा दीर्घायु होने की कामना की। बोकारो जिला के हद में जगह जगह मंदिरों, तालाबों तथा घरों में तीज व्रतधारियों ने निर्जला रहकर आयोजित शिव-पार्वती पुर्नमिलन कथा का श्रवण की।

हरितालिका तीज व्रत के अवसर पर 14 सितंबर की संध्या जिला के हद में गायत्री ज्ञान मंदिर कथारा में व्रत कथा का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 23 सुहागिन महिलाएं शामिल हुई।

जानकारी देते हुए गायत्री ज्ञान मंदिर कथारा के चंद्रभूषण प्रसाद ने कहा कि इस अवसर पर स्थानीय रहिवासी सुहागिन शिला देवी, अनीता देवी, बंदना सिन्हा, पुष्पा दयाल, पूजा देवी, गुड़िया देवी, लीलावती देवी, हेमिया देवी, कर्मी देवी, पुष्पा देवी सहित अन्य महिलाएं कथा श्रवण में शामिल हुई। पुरोहित की भूमिका चन्द्र भूषण प्रसाद ने निभाई। वहीं गायत्री कॉलोनी स्थित एक आवास में रहिवासी अर्चना शुक्ला, सुजाता महतो, खुशबू वर्णवाल, रीता मंडल, गुड़िया देवी आदि सुहागिन महिलाओं ने कथा श्रवण में शामिल हुई। यहां कथा पाठ अर्चना शुक्ला द्वारा किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *