राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। युवा विकास क्लब एंव ग्राम विकास समिति की ओर से बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड उपरघाट के गोनियाटो मैदान में आयोजित तीन दिवसीय 16वाँ टिकैत कुमार महतो ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता का 2 अक्टूबर को शुभारंभ किया गया।
प्रतियोगिता की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, स्वतंत्रता सेनानी लाल बहादुर शास्त्री एवं खिलाड़ी कजरा मुर्मू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर, श्रद्धांजलि अर्पित कर की गयी। इस अवसर पर एक मिनट का मौन रखा गया। तत्पश्चात प्रतियोगिता का शुभारंभ पेंक नारायणपुर थाना प्रभारी मुकेश दयाल सिंह, उपरघाट जिला परिषद सदस्य कुमारी खुशबू महतो, युवा आजसू राज्य संयोजक टिकैत महतो, मुखिया अमृता कुमारी, पूर्व विधायक प्रतिनिधि टेकलाल चौधरी ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

जानकारी के अनुसार उद्धघाटन मैच ईएफसी क्लब एव एफसी क्लब के खिलाड़ियों के बीच खेला गया। जिसमें ईएफसी टीम ने प्लेंटी सूट आउट 3-5 से विजेता बना। फाइनल प्रतियोगिता आगामी 4 अक्टूबर को किया जायेगा। मौके पर अध्यक्ष रामकुमार मरांडी, वरीय उपाध्यक्ष दामोदर महतो, सचिव विनोद कुमार महतो, टिकैत महतो, मितवा, कोषाध्यक्ष जितेंद्र महतो, प्रदीप रविदास, मैच संचालक राजाराम महतो, गंगाराम महतो, सुरेश महतो, दिनेश कुमार महतो, सलेश बाबू, अनिल रविदास, गणपत महतो, गोपाल मरांडी, दशरथ मुर्मु, राजेश मुर्मू, सचिन महतो आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply